LOADING

Type to search

कुणाल चौधरी ‘टॉर्चबेयरर’ अवॉर्ड से सम्मानित

Local

कुणाल चौधरी ‘टॉर्चबेयरर’ अवॉर्ड से सम्मानित

Share


उदयपुर, 7 अप्रैल: युवा प्रोफेशनल कुणाल चौधरी को प्रतिष्ठित ‘टॉर्चबेयरर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्थान द्वारा केवल शीर्ष 5% छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और संस्थान के विकास में योगदान के लिए दिया जाता है।
कुणाल ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), हैदराबाद से एमबीए पूरा किया। प्लेसमेंट गतिविधियों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। उन्होंने उद्योग जगत से मजबूत समन्वय स्थापित करते हुए कई कंपनियों को कैंपस से जोड़ा, जिससे छात्रों के लिए बेहतर रोजगार अवसर सृजित हुए।
हैदराबाद में आयोजित समारोह में एरिका एच. जेम्स मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर मदन पिल्लूटला, रामाभद्रन तिरुमलाई और दीपा मणि सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *