LOADING

Type to search

गौ माता का भव्य ‘छप्पन भोग’ आयोजन, 500 से अधिक गौभक्त शामिल

Local

गौ माता का भव्य ‘छप्पन भोग’ आयोजन, 500 से अधिक गौभक्त शामिल

Share


उदयपुर, 7 अप्रैल: गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में ‘छप्पन भोग’ श्रृंखला का पहला आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 500 से अधिक गौभक्तों ने भाग लेकर गौ सेवा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि 108 गौशालाओं में आयोजित होने वाली इस श्रृंखला का उद्देश्य समाज को गौ सेवा से जोड़ना और मेवाड़ की परंपरा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है।
मुख्य अतिथि डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए ‘गो रथ’ उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राव अजात शत्रु ने की।
इस दौरान 56 प्रकार के व्यंजन गौ माता को अर्पित किए गए। समाजसेवी निर्मल पंडित सहित कई अतिथियों ने गौ संरक्षण पर जोर दिया। महासचिव सीमा जैन ने बताया कि श्रृंखला का अगला आयोजन 11 अप्रैल को हरि गौशाला, रघुनाथपुरा में होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *