LOADING

Type to search

कंप्यूटर वोकेशनल प्रशिक्षण का समापन, दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

Local

कंप्यूटर वोकेशनल प्रशिक्षण का समापन, दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

Share


उदयपुर, 7 अप्रैल : नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में संचालित कंप्यूटर वोकेशनल प्रशिक्षण (बैच-29) का सफल समापन हुआ। 4 जनवरी 2026 से शुरू हुए इस कोर्स में 21 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 15 दिव्यांगजन शामिल रहे।
समापन अवसर पर यूनिट हेड अनिल आचार्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, डिजिटल स्किल्स और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम ने विशेष रूप से बीपीएल वर्ग के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *