LOADING

Type to search

उदयपुर में टेनिस का महाकुंभ: 9–12 अप्रैल तक प्रीमियर लीग का रोमांच

Local

उदयपुर में टेनिस का महाकुंभ: 9–12 अप्रैल तक प्रीमियर लीग का रोमांच

Share

देशभर के 150 प्रोफेशनल खिलाड़ी, 16 टीमें और 4 दिन हाई-वोल्टेज मुकाबले
उदयपुर, 7 अप्रैल:
झीलों की नगरी में पहली बार प्रोफेशनल स्तर का टेनिस महाकुंभ सजने जा रहा है। फील्ड क्लब उदयपुर में 9 से 12 अप्रैल तक प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग सीजन-3 का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
आयोजन वेदा एसपीएसएल फाउंडेशन के तत्वावधान में हो रहा है। मुख्य आयोजक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लीग में इंजीनियर, डॉक्टर, सीए, वकील और अन्य प्रोफेशनल्स अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
16 टीमों के बीच रणनीति और कौशल की टक्कर
टूर्नामेंट में 16 टीमें और 128 खिलाड़ी भाग लेंगे। हर टीम में 8 खिलाड़ी होंगे, जिससे मुकाबले टीम रणनीति, फिटनेस और मानसिक मजबूती की कसौटी पर खरे उतरेंगे।
उदय टाइगर्स पर रहेंगी खास नजरें
स्थानीय टीम ‘उदय टाइगर्स’, जिसके संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया हैं, दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। घरेलू समर्थन टीम के लिए बड़ा मनोबल साबित हो सकता है।
खेल के साथ उत्सव जैसा माहौल
टेनिस कोर्ट को आकर्षक लाइटिंग, मंच और दर्शक दीर्घा के साथ सजाया गया है। आयोजन में विनफास्ट मुख्य प्रायोजक के रूप में जुड़ा है। आयोजकों का मानना है कि यह लीग उदयपुर में टेनिस संस्कृति को नई पहचान देगी और भविष्य में और बड़े आयोजनों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *