विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुर्वेद कॉलेज ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Share
उदयपुर, 7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर एवं राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुलाब बाग परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बदलती जीवनशैली और अनियमित आहार के कारण मधुमेह, थायराइड, मोटापा व हृदय रोग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में संतुलित आहार और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाना आवश्यक है।
शिविर संयोजक डॉ. किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, फैट एनालाइजर व प्रकृति परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया।
इस दौरान योगाभ्यास कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें आमजन को योग और प्राणायाम के लाभ बताए गए तथा योग थैरेपी दी गई।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दी, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम की सराहना की।
