LOADING

Type to search

बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर ले जा रहे थे अफीम, 2 आरोपी गिरफ्तार

Local

बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर ले जा रहे थे अफीम, 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

चित्तौड़गढ़ में एएनटीएफ की कार्रवाई, 2.70 किलो मादक पदार्थ बरामद
चित्तौड़गढ़, 7 अप्रैल :
मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ टीम ने शंभूपुरा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर ले जाई जा रही 2.70 किलो अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जा रहे थे।
एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि बाइक पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इसके आधार पर अरनोदा-गिलूंड रोड पर सादा वेश में नाकाबंदी की गई। संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी भागने लगे। टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।
खेतों में भागे, फिर भी नहीं बच पाए
आरोपियों ने कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर खेतों में भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीमच (मध्यप्रदेश) निवासी गौतम दास (58) और बंशीलाल (22) के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अफीम को बाइक के एयर क्लीनर में छुपा रखा था। तलाशी के दौरान 2.70 किलो अफीम बरामद कर जब्त कर ली गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *