LOADING

Type to search

आईआईएम उदयपुर के छात्रों ने ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ में रखा दमदार पक्ष

Local

आईआईएम उदयपुर के छात्रों ने ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ में रखा दमदार पक्ष

Share

ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई गहन चर्चा
उदयपुर, 7 अप्रैल:
वैश्विक मुद्दों पर अपनी समझ और विश्लेषण क्षमता का प्रदर्शन करते हुए आईआईएम उदयपुर के छात्रों ने बिमटेक द्वारा आयोजित ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ में प्रभावशाली भागीदारी निभाई। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम ग्लोबल इश्यूज़ पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बना, जिसमें 12 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी” रही, जो वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में बेहद प्रासंगिक विषय है। प्रतियोगिता में भारत समेत यूएई, अमेरिका, जर्मनी, जापान और चीन जैसे देशों का प्रतिनिधित्व रहा।
फाइनल राउंड में आईआईएम उदयपुर सहित आईआईएम रोहतक, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आईआईटी पटना, ग्रेट लेक्स और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता, वैश्विक व्यापार और कूटनीति जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
जूरी पैनल में पूर्व वाणिज्य सचिव राजीव खेर और सीआईआई के मुख्य सलाहकार सुमंत चौधरी शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय नीति, व्यापार और रणनीतिक दृष्टिकोण के आधार पर किया।
प्रतियोगिता में आईआईएम रोहतक की टीम विजेता रही, जबकि फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट दूसरे और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम ने युवाओं को वैश्विक चुनौतियों पर सोचने का सशक्त मंच प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *