LOADING

Type to search

स्कूलों में जज बने शिक्षक, बच्चों को दी साइबर सुरक्षा की सीख

Local

स्कूलों में जज बने शिक्षक, बच्चों को दी साइबर सुरक्षा की सीख

Share

गेमिंग और सोशल मीडिया की लत पर जताई चिंता, सतर्क रहने की दी सलाह

उदयपुर, 7 अप्रैल :
जिले के 30 सरकारी स्कूलों में मंगलवार को एक अनोखी पहल के तहत न्यायाधीशों ने कक्षा संभालते हुए विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को साइबर बुलिंग, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे ट्रेनिंग में पोक्सो कोर्ट-1 के जज अरुण जैन ने बताया कि आजकल बच्चे सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं और दूसरों की छवि खराब करते हैं। उन्होंने कहा कि व्हाट्सऐप ग्रुप में किसी एक छात्र का मजाक उड़ाना भी साइबर बुलिंग की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों की शिकायत स्कूल में गोपनीय रूप से की जा सकती है।
जज जैन ने बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए पॉक्सो एक्ट की जानकारी भी दी। उन्होंने मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे बच्चों की एकाग्रता और याददाश्त प्रभावित हो रही है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी साझा न करें और ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा करने से बचें। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल उपयोग पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी निभाने का सुझाव दिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *