LOADING

Type to search

नाथद्वारा मंदिर की फूल-मालाओं से बनेगी खाद

Local

नाथद्वारा मंदिर की फूल-मालाओं से बनेगी खाद

Share

नगर पालिका की पहल, मंदिरों से रोजाना संग्रह करेगा ऑटो
राजसमंद, 8 अप्रैल:
नाथद्वारा में मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली फूल-मालाओं का अब पर्यावरण हित में उपयोग किया जाएगा। नगर पालिका ने इन्हें एकत्रित कर जैविक खाद बनाने की योजना शुरू की है।
मंदिरों से नहीं जाएंगे जलाशयों में फूल
बैठक में निर्णय लिया गया कि फूल-मालाओं को नदियों-नालों में प्रवाहित नहीं किया जाएगा। इसके लिए मंदिरों के पुजारियों ने भी सहमति दी है।
विशेष ऑटो करेगा संग्रह
पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल के अनुसार, विशेष वाहन रोजाना मंदिरों से फूल एकत्रित करेगा और सेग्रीगेशन यूनिट में भेजेगा।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
इस पहल से जलाशयों में प्रदूषण कम होगा और जैविक खाद तैयार कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। नागरिकों से भी फूल अलग रखने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *