LOADING

Type to search

मेडिटेशन और सकारात्मक सोच से दूर होगा तनाव

Local

मेडिटेशन और सकारात्मक सोच से दूर होगा तनाव

Share

तनाव प्रबंधन पर विद्यापीठ में विशेष सेमीनार
उदयपुर, 9 अप्रैल:
राजस्थान विद्यापीठ के एग्रीकल्चर महाविद्यालय में तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष सेमीनार आयोजित हुआ। इसमें जैन गुरु डॉ. अरविंद मुनि ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के प्रभावी उपाय बताए।
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव बड़ी समस्या बन गया है, जिसे मेडिटेशन और अध्यात्म के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। “जिसे सहना आ गया, उसे जीना आ गया” बताते हुए उन्होंने सकारात्मक सोच, योग और समय प्रबंधन को जीवन में अपनाने की सलाह दी।
मुनि ने युवाओं को सोशल मीडिया और तुलना से दूर रहकर अपनी क्षमता पहचानने पर जोर दिया। वहीं कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाना है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम और प्रकृति से जुड़ाव के महत्व से अवगत कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *