LOADING

Type to search

पीएचसी गादोली का राष्ट्रीय टीम ने किया निरीक्षण

Local

पीएचसी गादोली का राष्ट्रीय टीम ने किया निरीक्षण

Share

एनक्यूएएस के तहत दो दिन तक गुणवत्ता मानकों की जांच
उदयपुर, 9 अप्रैल:
मावली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गादोली का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAS) के तहत दो दिवसीय निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रमाणन के बाद केंद्र को राष्ट्रीय मान्यता के लिए भेजा गया था, जिसके तहत डॉ. ओम कुमार व डॉ. अंजु पुनिया ने निरीक्षण किया।
टीम ने 8 और 9 अप्रैल को छह विभागों के मानकों पर भारत सरकार की चेकलिस्ट अनुसार मूल्यांकन किया। अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, निशुल्क जांच, दवा वितरण, उपकरण व मानव संसाधन की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. करिश्मा चौधरी व स्टाफ ने सभी व्यवस्थाएं प्रस्तुत कीं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन मिलने पर केंद्र को तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *