LOADING

Type to search

आदिनाथ मंदिर के वार्षिक उत्सव पर भव्य महामंडल विधान

Local

आदिनाथ मंदिर के वार्षिक उत्सव पर भव्य महामंडल विधान

Share

पंचामृत अभिषेक व 51 जोड़ों ने इंद्र बनकर की पूजा-अर्चना
उदयपुर, 11 अप्रैल:
सेक्टर-4 स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के चतुर्थ वार्षिक उत्सव के अवसर पर आदिनाथ महामंडल विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। प्रतिष्ठाचार्य श्री विनोद जी पगारिया के निर्देशन एवं आचार्य कल्प पुण्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर अध्यक्ष के.के. जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु के पंचामृत अभिषेक से हुई, जिसके बाद 51 जोड़ों ने इंद्र बनकर विधिवत पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विधान में श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
महामंडल विधान में सोधर्म इंद्र के रूप में योगेंद्र भदावत, कुबेर के रूप में शीतल डागरिया तथा यज्ञ नायक के रूप में दीपक डागरिया ने विशेष भूमिका निभाई। इसके अलावा झंडारोहण का आयोजन चंद्रप्रकाश फड़िया परिवार द्वारा किया गया।
धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता निभाई और भगवान आदिनाथ की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *