सेन जयंती समारोह में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
Share
बालक-बालिकाओं ने दिखाया उत्साह, विजेताओं को किया सम्मानित
उदयपुर, 11 अप्रैल: 726वीं सेन जयंती के तहत आयोजित पांच दिवसीय समारोह के दूसरे दिन सेन भवन, मास्टर कॉलोनी में सेन समाज विकास संस्था के तत्वावधान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक कनिष्ठ वर्ग एवं कक्षा 9 से 12 तक वरिष्ठ वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मीडिया प्रभारी सोनू सेन ने बताया कि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ समाजसेवी एवं भामाशाह के.एल. चौहान के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता घोषित
100 मीटर दौड़ (5-10 वर्ष) में निशांत सेन प्रथम, मिलींन सेन द्वितीय और हीयान सेन तृतीय रहे। वहीं 11 से 16 वर्ष वर्ग में काव्यांश सेन ने प्रथम, समर्थ सेन ने द्वितीय और भाविका सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
म्यूजिकल चेयर में मिलींन सेन प्रथम, हीयान सेन द्वितीय व पुरवाई सेन तृतीय रहे। म्यूजिकल बॉल गेम में हैरी सेन प्रथम, ओनिश सेन द्वितीय और समर्थ सेन तृतीय रहे, जबकि बॉल-बाल्टी गेम में भाविका सेन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाओं ने दम दिखाया, जिसमें निशांत सेन प्रथम, पुरवाई सेन द्वितीय और हीयान सेन तृतीय रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश बारबर, महामंत्री महेंद्र कुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
