LOADING

Type to search

कुंभलगढ़ में महिला की हत्या से सनसनी, घर में मिला खून से लथपथ शव

Local

कुंभलगढ़ में महिला की हत्या से सनसनी, घर में मिला खून से लथपथ शव

Share

पति फरार, पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका; पीहर पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की
कुंभलगढ़, 14 अप्रैल:
कुंभलगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का खून से लथपथ शव उसके ही घर में मिला। घटना के बाद से महिला का पति फरार है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। मामला केलवाड़ा थाना क्षेत्र के चदाना का वाड़ा गांव का है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
घर में मिला खून से सना शव
थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला केसकी बाई का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। वहीं उसका पति नरिंग (45) मौके से गायब था। पुलिस ने शव को केलवाड़ा स्थित हीरालाल देवपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्च्युरी में रखवाया है।
सुबह खेत नहीं पहुंचने पर खुला राज
पुलिस के अनुसार महिला रोजाना सुबह खेत पर काम करने जाती थी, लेकिन मंगलवार को नहीं पहुंची। इस पर एक ग्रामीण उसके घर पहुंचा, जहां उसने महिला को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद अन्य ग्रामीणों को सूचना दी गई और पुलिस को बुलाया गया।
पीहर पक्ष ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
घटना की सूचना मिलते ही महिला के पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है। पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *