LOADING

Type to search

स्कॉर्पियो में भरकर डोडा-चूरा की तस्करी, उदयपुर में तीन बड़ी कार्रवाई

Local

स्कॉर्पियो में भरकर डोडा-चूरा की तस्करी, उदयपुर में तीन बड़ी कार्रवाई

Share

नाकाबंदी के दौरान पुलिस का पीछा, 1287 किलो मादक पदार्थ जब्त; तस्कर फरार
उदयपुर, 14 अप्रैल:
उदयपुर जिले में स्कॉर्पियो वाहनों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। मावली, खेरोदा और भींडर थाना पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन स्कॉर्पियो कारों से कुल 1287 किलोग्राम डोडा-चूरा जब्त किया। हालांकि तीनों मामलों में तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।
यह कार्रवाई एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत की गई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने वाहन भगाकर भागने की कोशिश की।
पीछा कर टायर फोड़े, फिर भी भाग निकले तस्कर
मावली थानाधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, सफेद स्कॉर्पियो (RJ14 UN 9190) को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा लिया। पुलिस ने पीछा कर टायर ब्रस्ट किए, जिसके बाद तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में 27 कट्टों में 476 किलो डोडा-चूरा मिला।
खेरोदा में रॉन्ग साइड भागी स्कॉर्पियो
खेरोदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने काली स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रॉन्ग साइड में भाग निकला। पीछा कर टायर फोड़ने के बाद तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। कार से 20 कट्टों में 364 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ।
भींडर में पहाड़ी रास्तों से भागे आरोपी
भींडर थाना पुलिस ने सलूंबर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। चालक वाहन को पहाड़ी क्षेत्र में ले गया और नारायणपुरा के पास सुनसान जगह पर छोड़कर भाग निकला। वाहन से 22 कट्टों में 446 किलो डोडा-चूरा मिला। तीनों मामलों में पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फरार तस्करों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *