LOADING

Type to search

संत कंवरराम का 141वां जन्मोत्सव मनाया

Local

संत कंवरराम का 141वां जन्मोत्सव मनाया

Share

उदयपुर, 14 अप्रैल: उदयपुर में संत कंवरराम मोहल्ला पंचायत द्वारा कोठीबाग स्थित मंदिर में संत कंवरराम का 141वां जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने संत कंवरराम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। भजन के बाद विधिवत आरती हुई। श्रद्धालुओं ने पल्लव पहनकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अंत में कुहर और कड़ावे के साथ हाथ प्रसादी वितरित की गई, जिसे सभी ने श्रद्धा से ग्रहण किया। कार्यक्रम में पंचायत पदाधिकारी और कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *