LOADING

Type to search

भाजपा ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती

Local

भाजपा ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती

Share

संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, संगोष्ठी में विचार साझा
उदयपुर, 14 अप्रैल:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उदयपुर शहर द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, इसके पश्चात उनके जीवन एवं योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के सम्मान में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थों के निर्माण की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस द्वारा उनके साथ अन्याय किया गया।
मुख्य अतिथि एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बाबा साहब को महान राष्ट्रनिर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने संविधान निर्माण में सभी वर्गों और धर्मों के लिए समानता का भाव रखा।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष माँगीलाल जोशी, दिनेश भट्ट, पारस सिंघवी, देवी लाल सालवी, डॉ. पंकज बोराना, शैलेंद्र चौहान, मनोहर चौधरी, टी.एस. खींची, प्रहलाद चौहान, रमेश जीनगर, लवदेव बागड़ी, गोपाल सालवी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सपना कुरड़िया एवं मोर्चा महामंत्री गोपा सालवी ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *