LOADING

Type to search

फार्मेसी छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Local

फार्मेसी छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Share

गीतांजलि यूनिवर्सिटी में 16 से राष्ट्रीय स्तर का ट्रेनिंग व कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
उदयपुर, 15 अप्रैल:
गीतांजलि यूनिवर्सिटी के गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय ट्रेनिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्लाइमेड रिसर्च सोल्यूशन्स के सहयोग से किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय स्तर के ड्राइव में देश-विदेश की प्रतिष्ठित फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो विद्यार्थियों को इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण देने के साथ चयन प्रक्रिया के जरिए रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे।
“फ्रॉम कैंपस टू कॉर्पोरेट” से मिला प्रशिक्षण
पिछले एक माह से संस्थान में “फ्रॉम कैंपस टू कॉर्पोरेट” कार्यक्रम के तहत डी-फार्मेसी, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी और फार्मा-डी के विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रिज्यूमे निर्माण, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और मॉक इंटरव्यू सत्रों के जरिए छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया।
संस्थान के प्राचार्य एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह ड्राइव विद्यार्थियों के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार बेहतर अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ. राकेश व्यास, वाइस प्रेसिडेंट संदीप कुणावत एवं रजिस्ट्रार डॉ. अरविन्द यादव ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *