LOADING

Type to search

पशुपतिनाथ गौशाला में आज तीसरा छप्पन भोग

Local

पशुपतिनाथ गौशाला में आज तीसरा छप्पन भोग

Share

108 गौशालाओं की श्रृंखला में अनूठा आयोजन, गौ सेवा और आस्था का संगम
उदयपुर, 15 अप्रैल:
शहर के पशुपतिनाथ गौशाला में आज गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा 108 गौशालाओं में 56 भोग की विश्व स्तरीय श्रृंखला के तहत तीसरे छप्पन भोग का भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन गौ सेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण बनता जा रहा है।
ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि इस श्रृंखला का उद्देश्य गौशालाओं में सेवा कार्यों को प्रोत्साहन देना और समाज में धार्मिक भावनाओं को सुदृढ़ करना है। वहीं संस्थापक संजय जैन के अनुसार, यह गौशाला उदयपुर की प्राचीन और प्रमुख गौशालाओं में शामिल है, जहां करीब 300 गौ माताओं की सेवा की जा रही है।
गौशाला सचिव अश्विनजी ने शहरवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह आयोजन उदयपुर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लेखनीय है कि 108 गौशालाओं में 56 भोग की यह श्रृंखला धार्मिक परंपरा, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभर रही है, जो निरंतर लोगों की आस्था को जोड़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *