LOADING

Type to search

आचार्य पुण्य सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार

Local

आचार्य पुण्य सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार

Share

सिसवी में रात्रि विश्राम, आज अडिंदा पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र के लिए प्रस्थान
उदयपुर, 15 अप्रैल:
आचार्य पुण्य सागर जी महाराज ससंघ (22 पिच्छी) का मंगल विहार बुधवार सायंकाल साकरोदा से सिसवी गांव के लिए हुआ, जहां संघ का रात्रि विश्राम सिसवी में सम्पन्न हुआ। गुरुवार प्रातः सिसवी से अडिंदा पार्श्वनाथ जी अतिशय क्षेत्र के लिए मंगल विहार होगा, जहां आहार चर्या आयोजित की जाएगी।
इस पदयात्रा में बाल ब्रह्मचारिणि वीणा दीदी, ब्रह्मचारी विकास भैया, पंकज जैन (मुनि उपशम सागर जी के सुपुत्र), भूपेंद्र दामावत, चिराग जैन, प्रवीण जैन, सोपेक्ष वक्तावत, अजीत जैन (भाणदा), प्रितेश कोडिया, अशोक गोदडोत, पारस कुणावत सहित अनेक श्रद्धालु आचार्य श्री के साथ चल रहे हैं।
यात्रा के दौरान आचार्य श्री स्वयं एवं संघस्थ साधु नव दीक्षित मुनि उपकार सागर जी महाराज की सेवा (वैयावृत्ति) में संलग्न हैं, जो समाधि साधना में लीन हैं। मुनि उपकार सागर जी महाराज बार-बार आचार्य श्री के चरण स्पर्श कर कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं।
यह मंगल विहार श्रद्धा, सेवा और साधना का प्रेरणादायी उदाहरण बन रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन भी सहभागी हो रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *