LOADING

Type to search

महिला आरक्षण में एससी-एसटी-ओबीसी को 50% हिस्सेदारी की मांग

Local

महिला आरक्षण में एससी-एसटी-ओबीसी को 50% हिस्सेदारी की मांग

Share

सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
उदयपुर, 15 अप्रैल:
सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रस्तावित महिला आरक्षण में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर अपनी मांग रखी है।
ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली और अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि महिलाओं के लिए प्रस्तावित आरक्षण में सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए पिछड़े वर्गों की महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है।
महामंत्री सूर्य प्रकाश सुहालका एवं सचिव राजेंद्र सेन ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल को विशेष सत्र के दौरान “नारी वंदन” कार्यक्रम के तहत महिला आरक्षण विधेयक लाया जा रहा है, जिसमें लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण देने का प्रावधान होगा।
ट्रस्ट का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 340, 341 और 342 के तहत इन वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान पहले से है, ऐसे में महिला आरक्षण में भी इन वर्गों की महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जानी चाहिए। इससे सामाजिक संतुलन मजबूत होगा और वंचित वर्गों की महिलाओं को सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पी.एस. पटेल, महिला प्रदेशाध्यक्ष मणी बेन पटेल तथा महामंत्री शर्मिला माली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *