LOADING

Type to search

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

Local

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

Share

केनरा बैंक कर्मचारी यूनियन ने आशाधाम आश्रम में जरूरतमंदों के बीच बांटा सहयोग
उदयपुर, 15 अप्रैल।
केनरा बैंक एम्प्लाइज यूनियन ने सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए आशाधाम आश्रम में निराश्रित एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के बीच भोजन वितरण और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। इस दौरान आश्रम में रह रहे लोगों के चेहरों पर खुशी और आत्मीयता की झलक दिखाई दी।
कार्यक्रम का आयोजन यूनियन के उपाध्यक्ष अनुराग भूतड़ा के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ विकास झा, गौरव नागोरी, शंकर माली, भेरूलाल मेघवाल और उर्मी सहित टीम के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर आश्रमवासियों को भोजन कराया और आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए यूनियन सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की। विशेष रूप से जयपुर से यूनियन अध्यक्ष रविदीप चतुर्वेदी एवं खेत सिंह गहलोत उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
वहीं, केनरा बैंक उदयपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक रवि श्रीराम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा और संवेदना से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *