LOADING

Type to search

उदयपुर में नारी शक्ति वंदन रैली निकली, होर्डिंग्स पर हस्ताक्षर कर जताया आभार

Local

उदयपुर में नारी शक्ति वंदन रैली निकली, होर्डिंग्स पर हस्ताक्षर कर जताया आभार

Share


उदयपुर, 15 अप्रैल:
उदयपुर में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में सर्व समाज की ओर से भव्य रैली निकाली गई। महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में आरक्षण देने के फैसले पर नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रैली में जोरदार नारे लगाए गए।
रैली टाउनहॉल से नगर निगम परिसर से शुरू होकर सूरजपोल, बापूबाजार और देहलीगेट जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः नगर निगम परिसर में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस निर्णय को महिलाओं की वास्तविक क्षमता की पहचान बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रभावी पहलें की गई हैं। अब महिलाएं केवल घरेलू दायरे तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि पंचायत से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।
जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे महिलाएं नीति निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकेंगी। रैली स्थल पर लगाए गए होर्डिंग्स पर उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता पारस सिंघवी, अर्चना शर्मा, सोनिका जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *