बीसीआई निर्माण चैप्टर की वर्कप्लेस विज़िट: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की नई संभावनाओं पर मंथन
Share
उदयपुर, 15 अप्रैल: उदयपुर में बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के निर्माण चैप्टर द्वारा आयोजित वर्कप्लेस विज़िट सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान सदस्यों को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की आधुनिक तकनीकों और नए आयामों की जानकारी मिली।
बीसीआई फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि यह विज़िट सन इंटीरियर्स में आयोजित हुई, जहां होस्ट हर्ष बोकड़िया और साक्षी बोकड़िया ने प्रतिभागियों को इंटीरियर डिजाइनिंग, प्रोजेक्ट प्लानिंग और ऑन-ग्राउंड एक्सीक्यूशन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया।
आधुनिक तकनीकों और ट्रेंड्स पर चर्चा
कार्यक्रम में नवीनतम इंटीरियर प्रोडक्ट्स, एडवांस्ड मटेरियल्स और स्मार्ट स्पेस मैनेजमेंट तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट, स्पेस ऑप्टिमाइजेशन और कस्टमर-सेंट्रिक डिजाइन जैसे विषयों पर भी मंथन किया गया।
नेटवर्किंग और नवाचार पर जोर
निर्माण चैप्टर की प्रेसिडेंट सौम्या लुथरा ने कहा कि तेजी से बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपडेट रहना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन सदस्यों को रियल-टाइम लर्निंग के साथ नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में आर्किटेक्ट उपेंद्र तातेड, संजीव पटवा, आलोक गुप्ता, हिना पथिक, पवन तलेसरा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने व्यवसायों का परिचय देते हुए संभावित सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।
