LOADING

Type to search

‘प्लास्टिक मुक्त उदयपुर’ अभियान को मिली नई गति

Local

‘प्लास्टिक मुक्त उदयपुर’ अभियान को मिली नई गति

Share

गवर्नर विजिट में गूंजी रोटरी की प्रतिबद्धता
रोटरी क्लब दृष्टि की बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों पर जोर
उदयपुर, 16 अप्रैल
: रोटरी क्लब दृष्टि की ओर से हरिदासजी की मगरी स्थित होटल कोलोनियल में आयोजित रोटरी प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता की आधिकारिक यात्रा सेवा, संकल्प और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरक मंच बनी। कार्यक्रम में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी पहल समय की मांग है। उन्होंने रोटरी सदस्यों से नवाचार के साथ समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक बनाया जा सके।
बैठक के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक प्रोजेक्ट्स और उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया। प्रांतपाल ने इन पहलों को सराहनीय बताते हुए कहा कि रोटरी समाज में सकारात्मक बदलाव का मजबूत माध्यम बन रही है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “प्लास्टिक मुक्त उदयपुर” अभियान रहा। क्लब संरक्षक स्वीटी छाबड़ा ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण और मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने सभी नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़कर वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रांतपाल मनोनीत दीपक सुखाड़िया, क्लब अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, डॉ. पूजा छाबड़ा, वैशाली मोटवानी और परमेश्वर अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों को नई दिशा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रोटरी केवल सेवा संस्था नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की सशक्त धुरी है, जो जनहित के मुद्दों पर ठोस पहल के जरिए समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *