LOADING

Type to search

डीपीएस उदयपुर के चैतन्य गवली ने रचा कीर्तिमान, 99.2% अंकों के साथ उदयपुर संभाग में टॉप

Local

डीपीएस उदयपुर के चैतन्य गवली ने रचा कीर्तिमान, 99.2% अंकों के साथ उदयपुर संभाग में टॉप

Share

सीबीएसई 10वीं परिणाम में डीपीएस का शानदार प्रदर्शन, 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक किए हासिल
उदयपुर, 16 अप्रैल:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र चैतन्य योगेश गवली ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय की छात्रा तन्वी जैन ने 99 प्रतिशत अंक अर्जित कर संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि समृद्धि सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर स्थान बनाया। इस शानदार सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक बार फिर सिद्ध कर दिया।
इस वर्ष विद्यालय के 202 विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा दी, जिनमें से 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 155 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर डिस्टिंक्शन हासिल की। यह परिणाम विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है।
विशेष उपलब्धि के रूप में 17 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इनमें विज्ञान में 4, संस्कृत में 4, फ्रेंच में 2, सामाजिक विज्ञान में 1 और आईटी में 6 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि संस्कारित और सक्षम विद्यार्थियों का निर्माण करना है। वहीं प्राचार्य संजय नरवारिया ने इसे शिक्षकों की प्रतिबद्धता, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *