LOADING

Type to search

करियर उड़ान कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र

Local

करियर उड़ान कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र

Share

आईसीएआई व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
उदयपुर, 17 अप्रैल:
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की करियर काउंसलिंग कमेटी द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सहयोग से शुक्रवार को नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच सभागार में ‘करियर उड़ान – एम्पावरिंग कॉमर्स फ्यूचर्स’ मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर कॉमर्स क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी प्राप्त की।


उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य वक्ता सीए अर्पित काबरा ने विद्यार्थियों से कहा कि अनुशासन, मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति सफलता के मूल आधार हैं। वहीं मुख्य अतिथि आईएएस सीताराम जाट ने कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सीए राहुल बडाला एवं सीए यशवंत ने समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और सीए कोर्स की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। अंत में शाखा सचिव सीए अरुणा गेलड़ा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *