बीसीआई के नए चैप्टर ‘पिनेकल’ की कार्यकारिणी घोषित
Share
23 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ
उदयपुर, 17 अप्रैल: देश के तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बिजनेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने उदयपुर में अपने आठवें चैप्टर “पिनेकल: योर गेटवे टू द टॉप” की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस चैप्टर का भव्य शुभारंभ 23 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जिसे लेकर व्यापारिक और उद्यमी वर्ग में उत्साह का माहौल है।
नवगठित कार्यकारिणी में अंशुल मोगरा को चैप्टर प्रेसिडेंट बनाया गया है। उनके साथ शालिनी भटनागर को सचिव तथा सीए वात्सल्य सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई टीम का उद्देश्य उदयपुर के व्यापारियों, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स को एक मजबूत नेटवर्किंग मंच प्रदान करना है, जहां वे व्यवसायिक अवसरों का विस्तार कर सकें।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का विस्तार व्यापारिक समुदाय के भरोसे और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘पिनेकल’ चैप्टर की नई टीम नेटवर्किंग, लर्निंग और ग्रोथ के विजन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
चैप्टर प्रेसिडेंट अंशुल मोगरा ने कहा कि शालिनी भटनागर की संगठनात्मक क्षमता और सीए वात्सल्य सोनी की वित्तीय विशेषज्ञता से चैप्टर को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने बताया कि ‘पिनेकल’ केवल नेटवर्किंग ग्रुप नहीं होगा, बल्कि उद्यमियों के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म बनेगा जहां वे अपने व्यवसाय को स्थानीय स्तर से वैश्विक स्तर तक ले जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में चैप्टर की ओर से कई इनोवेटिव नेटवर्किंग मीट्स, नॉलेज-शेयरिंग सेशन और बिजनेस डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे, जिससे उदयपुर के व्यापारिक समुदाय को नए अवसर मिलेंगे। 23 अप्रैल को होने वाला लॉन्च समारोह बीसीआई के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
