LOADING

Type to search

यूगांडा के उद्योगपति राजेश चपलोत ने बीएन फार्मेसी का दौरा किया

Local

यूगांडा के उद्योगपति राजेश चपलोत ने बीएन फार्मेसी का दौरा किया

Share

छात्रों को बताए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर
उदयपुर, 17 अप्रैल:
यूगांडा के प्रमुख प्रवासी भारतीय एवं उद्योगपति राजेश चपलोत ने उदयपुर स्थित बीएन फार्मेसी कॉलेज का दौरा कर विद्यार्थियों को अफ्रीकी देशों में रोजगार और करियर की संभावनाओं की जानकारी दी। उनके प्रेरक संबोधन से छात्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने को लेकर उत्साह देखा गया।
राजेश चपलोत कैमियो टेकएज सर्विसेज के निदेशक हैं, जो यूगांडा, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया में विभिन्न सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अफ्रीकी देशों में फार्मेसी, हेल्थकेयर और अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से बताया तथा वैश्विक स्तर पर कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया।त्र
चपलोत को यूगांडा का प्रतिष्ठित सिविलियन अवॉर्ड प्राप्त हो चुका है। साथ ही उन्हें यूगांडा के राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। वे सेंट्रस टेक्नोलॉजीज (यू) लिमिटेड और एलाइड ग्राफिक्स सिस्टम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वे मिस यूगांडा फाउंडेशन के बोर्ड सदस्य और एसोसिएशन ऑफ यूगांडन स्टूडेंट्स इन इंडिया के संरक्षक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
बीएन फार्मेसी कॉलेज में उन्होंने केन्या, सूडान, नाइजीरिया और तंजानिया से आए विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके करियर संबंधी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय विद्यार्थियों के लिए विदेशों में रोजगार के व्यापक अवसर हैं और सही मार्गदर्शन के साथ वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
कॉलेज प्रशासन ने इस दौरे को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। छात्रों ने भी राजेश चपलोत के अनुभवों और मार्गदर्शन को अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया। उनके इस दौरे से कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों के प्रति नई जागरूकता पैदा हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *