LOADING

Type to search

भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

Local

भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

Share

विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
उदयपुर, 17 अप्रैल:
भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर स्कूल, अभिभावकों और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों ने न केवल शत-प्रतिशत उत्तीर्णता दर्ज की, बल्कि उच्च अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। मेधावी विद्यार्थियों में सौरभ सिंह तंवर और कार्तिक तोमर ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पार्थ सोनी ने 86.4 प्रतिशत और जैनिथ कोटेड ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा नरूका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक वातावरण और टीमवर्क के बल पर विद्यालय निरंतर उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।
विद्यालय के अध्यक्ष हनुमंत सिंह बोहेड़ा एवं विद्या प्रचारिणी सभा के सम्माननीय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा।
इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। स्कूल प्रबंधन ने इसे संस्था की गुणवत्ता आधारित शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *