LOADING

Type to search

उदयपुर टैलेंट हंट 2026 में बच्चों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच

Local

उदयपुर टैलेंट हंट 2026 में बच्चों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच

Share

19 अप्रैल को यूनिवर्सल स्कूल में होगा भव्य आयोजन, प्रतियोगिताओं के साथ नि:शुल्क मेडिकल जांच भी
उदयपुर, 17 अप्रैल:
उदयपुर के बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मविश्वास से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से “उदयपुर टैलेंट हंट 2026” का भव्य आयोजन 19 अप्रैल शाम 5 बजे द यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओल्ड फतेहपुरा में किया जाएगा। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के रोटरी सप्ताह ‘अविरल’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब मीरा के साथ रोटरी दृष्टि, अशोका, पन्नाधाय और युवा क्लब की सहभागिता रहेगी।
आयोजकों के अनुसार 3 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए डांस, सिंगिंग, ड्राइंग, हेल्दी बेबी कॉन्टेस्ट और मदर-चाइल्ड रैंप वॉक जैसी रोचक प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक प्रतिभागी को सरप्राइज गिफ्ट दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
रोटरी क्लब मीरा की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना है। खास बात यह है कि इसमें भाग लेना पूरी तरह नि:शुल्क है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए नि:शुल्क मेडिकल और डेंटल चेकअप, मनोरंजन, गेम्स और फूड स्टॉल्स की भी व्यवस्था रहेगी, जिससे यह आयोजन बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए यादगार बनेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *