LOADING

Type to search

लेकसिटी के पांच जिम्नास्ट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित

Sports

लेकसिटी के पांच जिम्नास्ट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित

Share

गौरव, कृष्णा, ख्याति, रणवीर और कर्मराज भुवनेश्वर में दिखाएंगे दम
उदयपुर, 20 अप्रैल:
लेकसिटी के लिए गौरव का क्षण है कि शहर के पांच प्रतिभावान जिम्नास्टों का चयन आगामी नेशनल जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों ने जोधपुर में आयोजित स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।
जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष एवं राज्य संघ के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सीनियर वर्ग से गौरव सिंह चौहान और कृष्णा मीणा, जबकि जूनियर वर्ग से ख्याति भाटी, रणवीर भील और कर्मराज जालानिया शामिल हैं।
संघ के टेक्निकल ऑफिसर नरेंद्र सिंह चौहान एवं जितेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि चयनित पांचों खिलाड़ी 24 अप्रैल से 3 मई तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।
संघ के उपाध्यक्ष संजय कोठारी एवं सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने एक बार फिर उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
उल्लेखनीय है कि चयनित सभी खिलाड़ी बीएन जिम्नास्टिक एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन के बल पर वे राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *