LOADING

Type to search

पानी के छींटों पर ज्वेलर पर चाकू से हमला

Local

पानी के छींटों पर ज्वेलर पर चाकू से हमला

Share

उदयपुर के चौखला बाजार में दिनदहाड़े वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
उदयपुर, 25 अप्रैल:
शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब पानी के छींटे लगने पर एक युवक ने ज्वेलर पर चाकू से हमला कर दिया। चौखला बाजार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की करतूत साफ दिखाई दे रही है। घायल ज्वेलर ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित धर्मेश सोनी ने रिपोर्ट में बताया कि 24 अप्रैल शाम करीब 4:50 बजे वह अपनी दुकान के बाहर हाथ धो रहा था। इसी दौरान एक युवक बिना नंबर की बाइक पर वहां से गुजरा और पानी के छींटे पड़ने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी दुकान पर आया और मारपीट शुरू कर दी।
आरोपी ने पहले थप्पड़ मारे, फिर ज्वेलर की गर्दन पकड़कर उसे सड़क पर घसीट लिया, जिससे उसके नाक पर चोट आई। इसके बाद युवक ने जेब से चाकू निकालकर ज्वेलर के बाएं पैर के हिप्स पर वार कर दिया। वारदात के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना के सीसीटीवी फुटेज में लाल टी-शर्ट पहने युवक बाइक रोककर अचानक गुस्से में ज्वेलर से उलझता और हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *