LOADING

Type to search

एक क्लिक की चूक: 109 सरकारी कर्मचारियों का ‘इस्तीफा’, वेतन रुका तो खुला मामला

Local

एक क्लिक की चूक: 109 सरकारी कर्मचारियों का ‘इस्तीफा’, वेतन रुका तो खुला मामला

Share

आईएफएमएस पोर्टल पर गलती से चुना ‘रिजाइन’, बिछीवाड़ा पंचायत समिति में मचा हड़कंप
डूंगरपुर, 27 अप्रैल:
बिछीवाड़ा पंचायत समिति में एक छोटी तकनीकी गलती ने बड़ा प्रशासनिक संकट खड़ा कर दिया। आईएफएमएस पोर्टल पर डेटा अपडेट के दौरान एक कर्मचारी ने अनजाने में ‘रिजाइन’ विकल्प चुन लिया, जिससे 109 सरकारी कर्मचारियों की आईडी डिएक्टिव हो गई और सिस्टम ने उन्हें स्वतः इस्तीफा दे चुका मान लिया। इसका असर सीधे वेतन प्रक्रिया पर पड़ा और अप्रैल माह का वेतन अटक गया, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि प्रभावित कर्मचारियों में स्टाफ, ग्राम विकास अधिकारी और हैंडपंप मिस्त्री शामिल हैं, जिनका वेतन पंचायत समिति के पीडी खाते से जारी होता है। गलती के बाद करीब एक सप्ताह तक यह मामला पकड़ में नहीं आया, जिससे मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कर्मचारी को पोर्टल संचालन का पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं था और अंग्रेजी समझ की कमी के कारण गलत विकल्प चुन लिया गया। अधिकारियों ने तुरंत स्थिति सुधारने के लिए फाइल जयपुर भेज दी है।
जिला कोष अधिकारी मितेश जैन और विकास अधिकारी महेशचंद्र अहारी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही तकनीकी त्रुटि सुधारकर कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा। साथ ही, लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *