LOADING

Type to search

मरा समझ घायल लेपर्ड के पास पहुंचे लोग, उसके अचानक उठते ही मची भगदड़

Local

मरा समझ घायल लेपर्ड के पास पहुंचे लोग, उसके अचानक उठते ही मची भगदड़

Share


हाईवे पर वाहन की टक्कर के बाद रेस्क्यू, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इलाज जारी
उदयपुर, 27 अप्रैल:
उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर रविवार रात एक घायल लेपर्ड को देखने जुटी भीड़ उस वक्त दहशत में आ गई, जब अचेत पड़ा जानवर अचानक उठकर बैठ गया। घबराए लोग मौके से भाग खड़े हुए। यह घटना चीरवा टनल के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद लेपर्ड कुछ समय तक सड़क पर अचेत पड़ा रहा, जिससे हाईवे पर जाम लग गया और बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। कई लोग लेपर्ड के बेहद करीब जाकर वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान जैसे ही लेपर्ड ने हरकत की, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल लेपर्ड को झाड़ियों के पास से पकड़कर सीधे सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार लेपर्ड की बाईं आंख फूट गई है और कमर में गंभीर चोट आई है, जिससे वह चलने में असमर्थ है। करीब सात साल का नर लेपर्ड फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है।
यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते खतरे को उजागर करती है, वहीं घायल वन्यजीवों के पास भीड़ जुटाने की लापरवाही भी सामने आई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *