LOADING

Type to search

लायन्स क्लब अशोका की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित

Local

लायन्स क्लब अशोका की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित

Share

लॉयन धर्मवीर सिंह देवल अध्यक्ष, लॉयन शकुंतला जैन सचिव, लॉयन मनीष नाहर बने ट्रेजरर : लॉयन मुकेश माधवानी
उदयपुर, 28 अप्रैल:
सेवा और समर्पण के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायन्स क्लब अशोका की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को अशोका पैलेस में आयोजित कोर कमेटी की विशेष बैठक में किया गया। लायन्स क्लब उदयपुर अशोका के फाउंडर अध्यक्ष लॉयन मुकेश माधवानी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन कर आगामी वर्ष की सेवा योजनाओं पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि कोर कमेटी की ओर से वर्ष 2026-27 (01 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक) के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें अध्यक्ष पद पर लॉयन धर्मवीर सिंह देवल, लॉयन शकुंतला जैन सचिव, लॉयन श्रीचन्द खथुरिया उपाध्यक्ष और लॉयन मनीष नाहर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, लॉयन श्रीचन्द खथुरिया को सर्वसम्मति से वर्ष 2027-28 के लिए अध्यक्ष मनोनीत करने की भी घोषणा की गई।
लॉयन मुकेश माधवानी ने बताया कि उपरोक्त नामों पर कोर कमेटी के सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक में लॉयन मुकेश माधवानी, लॉयन श्रीचन्द खथुरिया, लॉयन धर्मवीर सिंह देवल, लॉयन मनीष नाहर और लॉयन अजीज अली उपस्थित रहे।
प्रांतीय चुनाव हेतु प्रतिनिधियों का चयन
बैठक में यह भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आगामी 3 मई 2026 को कोटा में आयोजित होने वाले लायन्स क्लब इंटरनेशनल की प्रान्तीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु क्लब का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो सदस्यों का मनोनयन किया गया है। जिसके लिए लॉयन धर्मवीर सिंह देवल और लॉयन मनीष नाहर को अधिकृत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष लॉयन धर्मवीर सिंह देवल ने विश्वास दिलाया कि आगामी कार्यकाल में क्लब सेवा कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगा और समाज के वंचित वर्गों की सहायता हेतु निरंतर सक्रिय रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *