LOADING

Type to search

विश्व नृत्य दिवस की पूर्व संध्या पर यूडीएफ 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन

Local

विश्व नृत्य दिवस की पूर्व संध्या पर यूडीएफ 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन

Share

12 जुलाई को होगा उदयपुर डांस फेस्टिवल का आयोजन
फेस्टिवल में देशभर से कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, बच्चों एवं युवाओं के लिए विशेष वर्कशॉप्स का होगा आयोजन
उदयपुर, 28 अप्रैल:
नृत्य कला को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक पहल के तहत एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स एवं कत्थक आश्रम संस्थान, उदयपुर की ओर से इंटरनेशनल डांस डे की पूर्व संध्या पर मंगलवार को उदयपुर डांस फेस्टिवल (यूडीएफ) 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। मुख्य फेस्टिवल का आयोजन आगामी 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि यूडीएफ का मुख्य उद्देश्य नृत्य कला को बढ़ावा देना, स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना और युवा प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराना है। यह फेस्टिवल केवल एक मंच नहीं, बल्कि नृत्य के विभिन्न आयामों को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव होगा।
उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल के माध्यम से उदयपुर को कला और संस्कृति के एक नए केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में देशभर से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे दर्शकों को विविध नृत्य शैलियों का अनुभव मिलेगा।
कत्थक आश्रम संस्थान, उदयपुर की संस्थापिका चन्द्रकला चौधरी ने बताया कि फेस्टिवल के तहत बच्चों एवं युवाओं के लिए विशेष वर्कशॉप्स का आयोजन भी किया जाएगा। इन वर्कशॉप्स में प्रतिभागियों को पंजाबी, गुजराती और वेस्टर्न डांस की विधाओं का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इससे नए कलाकारों को सीखने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य फेस्टिवल में क्लासिकल, वेस्टर्न और फोक डांस की विभिन्न प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम को सभी आयु वर्ग के दर्शकों के लिए आकर्षक और प्रेरणादायक बनाने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि वर्कशॉप की तारीख, शुल्क और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। फेस्टिवल का उद्देश्य हर वर्ग को नृत्य से जोड़ना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी, कत्थक आश्रम संस्थान की संस्थापिका चन्द्रकला चौधरी, प्रेमलता कुमावत, संतोष भटनागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *