LOADING

Type to search

डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन निकाला युवक की सांस नली से स्क्रू

Local

डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन निकाला युवक की सांस नली से स्क्रू

Share

बड़ी स्थित सेठ रामविलास भूवालका यक्षमा आरोग्य सदन बड़ी के रेस्पिरिएटरी मेडीसिन विभाग के चिकित्सकों का कमाल
उदयपुर, 28 अप्रैल:
बड़ी स्थित सेठ रामविलास भूवालका यक्षमा आरोग्य सदन के चिकित्सकों ने 17 वर्षीय युवक की श्वास नली में फंसा 32 मिमी लंबा लोहे का स्क्रू बिना चीर-फाड़ और बिना बेहोश किए सफलतापूर्वक निकालकर उसे नया जीवन दिया। युवक सुथारी कार्य के दौरान गलती से स्क्रू निगल गया था, जो दाएं फेफड़े की श्वास नली में फंस गया। इसके कारण उसे लगातार खांसी, छाती में दर्द और बलगम में खून आने की शिकायत थी। चिकित्सकों ने फ्लेक्सिबल ब्रान्कोस्कोपी तकनीक से 26 अप्रैल को सफल प्रक्रिया कर स्क्रू बाहर निकाल लिया।


सहायक प्रोफेसर डॉ. महेश माहिच ने बताया कि युवक को 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पता चला कि स्क्रू सीधे दाएं फेफड़े की श्वास नली में फंसा हुआ है। आमतौर पर ऐसे मामलों में मरीज को बेहोश कर सर्जरी करनी पड़ती है, लेकिन बड़ी अस्पताल की टीम ने बिना जनरल एनेस्थीसिया के फ्लेक्सिबल ब्रान्कोस्कोपी तकनीक अपनाई, जिससे जोखिम कम हुआ और मरीज को जल्दी राहत मिली।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया चिकित्सकों की उच्च दक्षता को दर्शाती है। सीनियर प्रोफेसर डॉ. महेंद्र कुमार बैणाड़ा के मार्गदर्शन में डॉ. महेश माहिच, डॉ. प्रकाश बिश्नोई, डॉ. भावना सहित टीम ने यह जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *