LOADING

Type to search

शादी में पटाखा फटने से युवक की हथेली बुरी तरह जख्मी

Local

शादी में पटाखा फटने से युवक की हथेली बुरी तरह जख्मी

Share

उदयपुर, 30 अप्रैल: बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी करना एक युवक पर भारी पड़ गया। पटाखा हाथ में फटने से युवक की हथेली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया है, जहां हाथ बचाने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पोसिया गांव निवासी 25 वर्षीय अशोक अपने रिश्तेदार की शादी में पटाखे जला रहा था। एक पटाखा समय पर हाथ से दूर नहीं जा सका और उसी के हाथ में फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि हथेली के चीथड़े उड़ गए तथा मांस और हड्डियां बाहर निकल आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजन युवक को तत्काल एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने करीब 40 टांके लगाए। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद ही हाथ की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *