LOADING

Type to search

श्मशान में तांत्रिक क्रिया करते आठ लोग गिरफ्तार

Local

श्मशान में तांत्रिक क्रिया करते आठ लोग गिरफ्तार

Share

बांसवाड़ा, 30 अप्रैल : बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने आधी रात श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के जरिए “पैसों की बारिश” कराने का दावा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुर्गे की बलि देकर तांत्रिक अनुष्ठान कर रहे थे। पुलिस ने मौके से तंत्र क्रिया में उपयोग होने वाला सामान भी बरामद किया है।
थानाधिकारी धनपतसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पाडी लसोड़िया गांव के श्मशान घाट में दबिश दी गई। वहां आरोपी घेरा बनाकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे और एक मुर्गे को बलि के लिए तैयार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बीमार लोगों को ठीक करने और धन वर्षा कराने के लिए यह अनुष्ठान कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार गिरोह के मास्टरमाइंड ने इस काम के लिए 50 हजार रुपये लिए थे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास के झांसे में नहीं आने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *