LOADING

Type to search

ओम पालीवाल बने उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्रीय मुख्यालय सलाहकार समिति सदस्य

Local

ओम पालीवाल बने उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्रीय मुख्यालय सलाहकार समिति सदस्य

Share

मुख्यालय समिति में उदयपुर संभाग में एक मात्र प्रतिनिधित्व रेल यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को अब मिलेगा मजबूत प्रतिनिधित्व
उदयपुर, 30 अप्रैल:
भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की क्षेत्रीय सलाहकार समिति में वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि ओम पालीवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के साथ पालीवाल संभाग से वर्तमान में एकमात्र मुख्यालय समिति सदस्य बन गए हैं, जिससे क्षेत्र के रेलवे विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े विषयों को अब सीधे रेलवे मुख्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। यह नियुक्ति न केवल उदयपुर संभाग बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
पालीवाल की सक्रिय कार्यशैली, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके समिति सदस्य बनने से रेलवे से संबंधित लंबित कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के ठहराव, स्वच्छता, सुरक्षा, समयबद्ध संचालन और आधारभूत संरचना विकास जैसे विषयों पर तेजी से कार्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पालीवाल ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव एवं परामर्श तैयार किए हैं, जिन्हें आगामी माह आयोजित होने वाली समिति की बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुझावों के माध्यम से रेलवे सेवाओं में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। पालीवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य आम रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही रेलवे संबंधी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाकर उनका शीघ्र समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि रेलवे जनता की जीवनरेखा है और इसकी सेवाओं को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाना समय की आवश्यकता है। उनकी इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और जनप्रतिनिधि संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। लोगों ने विश्वास जताया कि पालीवाल के नेतृत्व में रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान शीघ्र संभव हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *