LOADING

Type to search

निशुल्क नशा मुक्ति शिविर जारी, 35 लोगों को दवा बांटी

Local

निशुल्क नशा मुक्ति शिविर जारी, 35 लोगों को दवा बांटी

Share

उदयपुर, 1 मई: महावीर जयंती से शुरू हुए निशुल्क तंबाकू एवं शराब नशा मुक्ति शिविर में अब तक 35 लोगों को दवा वितरित की जा चुकी है। इनमें 32 तंबाकू सेवन करने वाले और 3 शराब की लत से ग्रसित व्यक्ति शामिल हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी हैं।
जांच के बाद दी जा रही दवा व परामर्श
शिविर में डॉ. पी.सी. जैन द्वारा मरीजों की विस्तृत जांच की जा रही है। तंबाकू सेवन से मुंह के अंदर हुए नुकसान को मरीज और उनके परिजनों को दिखाकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही फोटो के माध्यम से स्थिति समझाकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
31 मई तक बढ़ी शिविर की अवधि
डॉ. जैन ने मरीजों को निशुल्क दवा के साथ घरेलू उपाय भी बताए हैं। शिविर में आने वाले सभी व्यक्तियों की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बढ़ती रुचि को देखते हुए शिविर की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *