LOADING

Type to search

बुद्ध पूर्णिमा पर समग्रम ईको पिरामिड में ध्यान सत्र

Local

बुद्ध पूर्णिमा पर समग्रम ईको पिरामिड में ध्यान सत्र

Share


उदयपुर, 1 मई: शोभागपुरा स्थित समग्रम ईको पिरामिड में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष ध्यान साधना सत्र आयोजित हुआ। समग्रम के संस्थापक डॉ. निहाल चंद जैन ने बताया कि सत्र में साधकों को अनापानसति एवं काया विपश्यना का अभ्यास कराया गया, जिसका निर्देशन ध्यान प्रशिक्षक आशीष सिंहल ने किया।
सिंहल ने चार आर्य सत्य की व्याख्या करते हुए श्वास पर जागरूकता और शरीर के प्रति सजग अवलोकन का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि यह साधना मन की शुद्धि, एकाग्रता और समता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। सत्र में उपस्थित साधकों ने गहन शांति और आत्मिक संतुलन का अनुभव किया। अंत में डॉ. जैन ने पिरामिड में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बताते हुए सभी का आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *