LOADING

Type to search

फाइनेंस प्रीमियर लीग सीजन-3, उदयपुर में 2 और 3 मई को सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ

Local

फाइनेंस प्रीमियर लीग सीजन-3, उदयपुर में 2 और 3 मई को सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ

Share


उदयपुर, 1 मई: उदयपुर में 2 और 3 मई 2026 को वित्त जगत के दिग्गजों का क्रिकेट महाकुंभ “फाइनेंस प्रीमियर लीग” सीजन-3 आयोजित होगा। यह दो दिवसीय टूर्नामेंट चावट स्पोर्ट्स अकादमी, उदयपुर में खेला जाएगा, जिसमें 10 टीमें और 110 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे और हर टीम 3 मुकाबले खेलेगी। सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा।
टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक टाइगर कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस हैं। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुधीर मिश्रा ने बताया कि फाइनेंस प्रीमियर लीग का उद्देश्य वित्त क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को एक मंच पर लाना है, जहां वे खेल के माध्यम से आपसी संपर्क बढ़ाने के साथ टीम भावना को भी मजबूत कर सकें।
उन्होंने बताया कि सीजन-3 में इस बार ज्यादा टीमें शामिल हो रही हैं, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होंगे। टूर्नामेंट में वित्त उद्योग के कई बड़े नाम भाग लेंगे। दर्शकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। चावट स्पोर्ट्स अकादमी के बेहतरीन मैदान पर होने वाले इस आयोजन को लेकर फाइनेंस सेक्टर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक समिति में गणेश लोहार, आशीष जैन, ऋषि तलसारा, प्रियांक जैन, मुकुल जैन, अर्पित चौधरी, गोपाल मेनारिया, सतीश वाधवानी, जलज श्रीमाली, पंकज शर्मा और शिशिर श्रीमाली शामिल हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *