उदयपुर में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नई सीमाएं तय
Share
29 मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी, थानों का पुनर्वितरण
उदयपुर, 2 मई: जिले में प्रशासनिक पुनर्गठन के बाद पुलिस थानों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट और लिंक मजिस्ट्रेट की सीमाएं नए सिरे से निर्धारित कर दी गई हैं। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले में कुल 29 कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जिनके अधीन विभिन्न थानों का क्षेत्रवार बंटवारा किया गया है।
यह निर्णय जिले की बदली हुई सीमाओं, नए उपखंड, तहसील, उपतहसील और पुलिस थानों के सृजन व पुनर्गठन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए आदेश के साथ पूर्व में जारी सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधीन थानेवार सूची
कार्यपालक मजिस्ट्रेट ये पुलिस थाने अधीन होंगे
उपखंड मजिस्ट्रेट गिर्वा सूरजपोल, भूपालपुरा, हिरणमगरी, अंबामाता, सुखेर और प्रतापनगर थाना आंशिक
तहसीलदार गिर्वा गोवर्धन विलास, घंटाघर, हाथीपोल, धानमंडी, सविना
तहसीलदार कुराबड़ कुराबड़
तहसीलदार बारापाल टीडी और नाई
उपखंड मजिस्ट्रेट बड़गांव बड़गांव और प्रतापनगर आंशिक
तहसीलदार बड़गांव सुखेर आंशिक
उपखंड मजिस्ट्रेट गोगुंदा गोगुंदा, सुखेर और ओगणा आंशिक
तहसीलदार सायरा सायरा
उपखंड मजिस्ट्रेट कोटड़ा कोटड़ा
तहसीलदार कोटड़ा मांडवा
उप तहसीलदार मेरपुर बेकरिया
उपखंड मजिस्ट्रेट झाड़ोल झाड़ोल, ओगणा आंशिक
तहसीलदार झाड़ोल बाघपुरा
तहसीलदार फलासिया फलासिया और पानरवा
उपखंड मजिस्ट्रेट नयागांव पहाड़ा
तहसीलदार नयागांव पाटिया
उपखंड मजिस्ट्रेट खेरवाड़ा खेरवाड़ा
तहसीलदार खेरवाड़ा बावलवाड़ा
उपखंड मजिस्ट्रेट ऋषभदेव ऋषभदेव
तहसीलदार ऋषभदेव कल्याणपुर
उपखंड मजिस्ट्रेट भींडर भींडर, वल्लभनगर और खेरोदा आंशिक
तहसीलदार कानोड़ कानोड़
उपखंड मजिस्ट्रेट वल्लभनगर वल्लभनगर और डबोक आंशिक
तहसीलदार वल्लभनगर खेरोदा आंशिक
उपखंड मजिस्ट्रेट मावली मावली, प्रतापनगर, सुखेर, वल्लभनगर और खेरोदा आंशिक
तहसीलदार मावली डबोक आंशिक
तहसीलदार घासा घासा और डबोक आंशिक
उप तहसीलदार सनवाड़ फतहनगर थाना
