LOADING

Type to search

सुरों की मंडली महिला विंग ने रचा इतिहास, संगीतमय अवॉर्ड समारोह में मनाया जश्न

Local

सुरों की मंडली महिला विंग ने रचा इतिहास, संगीतमय अवॉर्ड समारोह में मनाया जश्न

Share

इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर सुरों की मुहर, महिला विंग का भव्य संगीतमय सम्मान समारोह
उदयपुर, 4 मई:
सुरों की मंडली संस्था की महिला विंग द्वारा इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में मधु श्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में भव्य संगीतमय अवॉर्ड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां दीं और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि यह उपलब्धि महिला विंग की मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है, जिसे इस विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला विंग संयोजिका मधु केवल्या, नूतन वेदी, दिव्या सारस्वत, गीता राठौड़, नीलम पटवा सहित कई प्रतिभाशाली महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
संयोजिका मधु केवल्या ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपमाला मेवाड़ा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिला विंग की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से उदयपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
सचिव अरुण चौबीसा ने इसे पूरे शहर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया, वहीं कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना है और भविष्य में भी ऐसे संगीतमय एवं प्रेरणादायक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *