LOADING

Type to search

ओम बन्ना जन्मोत्सव 5 मई को, बलीचा मंदिर में होंगे भव्य आयोजन

Local

ओम बन्ना जन्मोत्सव 5 मई को, बलीचा मंदिर में होंगे भव्य आयोजन

Share

उदयपुर, 4 मई: जन-जन की आस्था के प्रतीक श्री ओम बन्ना सा का जन्मोत्सव 5 मई को बलीचा स्थित ओम बन्ना मंदिर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। गादीपति श्री रविन्द्र बापू के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।
प्रातःकालीन सत्र में दुग्धाभिषेक, विशेष श्रृंगार, हवन, पूजा-अर्चना और कन्या पूजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं सायंकाल 6 बजे से महाआरती के साथ जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। भक्तजन ओम बन्ना सा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *