बीसीआई मुंबई चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित, गुरिंदर कौर बनीं प्रेसिडेंट
Share
मुंबई, 4 मई: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के मुंबई चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। गुरिंदर कौर को प्रेसिडेंट, ओमकार डाभोलकर को सेक्रेटरी और विनिता नाडकर्णी को ट्रेजरर नियुक्त किया गया है। नई टीम से मुंबई के बिजनेस नेटवर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि मुंबई जैसे बड़े बिजनेस हब में मजबूत और सक्रिय नेतृत्व बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम अपने अनुभव और विजन के दम पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
प्रेसिडेंट गुरिंदर कौर ने बताया कि उनका लक्ष्य एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां वे आपस में जुड़कर सहयोग और विकास के नए अवसर तलाश सकें।
सेक्रेटरी ओमकार डाभोलकर, जो प्राइम वेल्थ फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े हैं, म्यूचुअल फंड और वेल्थ मैनेजमेंट में रिसर्च आधारित रणनीति के जरिए निवेशकों को दीर्घकालीन लाभ दिलाने पर काम कर रहे हैं।
वहीं ट्रेजरर विनिता नाडकर्णी हॉस्पिटैलिटी और मेडिकल टूरिज्म क्षेत्र में सक्रिय हैं और प्रीमियम सर्विस अपार्टमेंट्स के माध्यम से मरीजों व उनके परिजनों को सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराती हैं।
