LOADING

Type to search

उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर के घर से तेंदुए की खाल बरामद

Local

उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर के घर से तेंदुए की खाल बरामद

Share

6 महीने पुरानी खाल देहरादून लैब भेजी जाएगी, आरोपी फरार
उदयपुर, 5 मई:
शहर के माण्डवा थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर के घर से तेंदुए की खाल बरामद की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि खाल करीब 6 महीने पुरानी है और पूरी तरह सूखी हुई अवस्था में मिली।
थानाधिकारी चन्द्रपाल सिंह के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 4 मई शाम को आमलीघाटी स्थित आरोपी सविया पुत्र काला के घर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान घर में कोई नहीं मिला, लेकिन भीतर तेंदुए की खाल पड़ी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।
मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई। अधिकारियों ने बताया कि खाल के सैंपल देहरादून स्थित लैब भेजे जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट होगा कि तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई—शिकार या अन्य कारणों से।
पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर पर पहले से मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *