LOADING

Type to search

53 लाख की संदिग्ध नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

Local

53 लाख की संदिग्ध नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

Share

हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, पुलिस और विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई
डूंगरपुर, 8 मई:
डूंगरपुर जिले में अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 53 लाख 65 हजार 150 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई दोवड़ा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से की।
दोवड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में नकदी लेकर डूंगरपुर से साबला की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर बटिकड़ा मोड़ पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली। युवक के बैग से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल राशि 53 लाख 65 हजार 150 रुपए निकली।
पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र पोपटलाल सेवक निवासी साबला को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह रकम डूंगरपुर शहर के प्रतापनगर निवासी मुकेश जैन से लाना बताया है।
पुलिस को आशंका है कि मामले के तार किसी बड़े हवाला नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। घटना की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस नकदी के स्रोत और इसके उपयोग को लेकर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *